अजमेर बंद के दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहेगा.
पुलिस अधिकारी आंदोलनकारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए रूट मार्किंग भी कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. प्रशासन ने आम जनता से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और अफवाहों से बचने की अपील की है.
