AEU NEWS24

SA vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी के लगातार 2 मैचों में मौसम बन चुका है विलेन, जानिए साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड मैच से पहले कराची के मौसम का ताज़ा हाल


 SA Vs ENG Weather Forecast: चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार 2 मैच खराब मौसम की वजह से रद्द हो चुके हैं। आज ग्रुप-बी का आखिरी मैच है, जो साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच है। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, तो साउथ अफ्रीका इस मैच को जीतकर ग्रुप-बी में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी। लेकिन क्या आज के मैच में भी मौसम खलल डालेगा? आइए जानते हैं कराची के मौसम का हाल।

कैसा है कराची के मौसम का हाल?

कराची में धूप छाई हुई है और रिपोर्ट के अनुसार बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम 18 डिग्री। ऐसे में मौसम की वजह से साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड मैच में किसी तरह की खलल नहीं पड़ेगी और दोनों टीमों के फैंस को एक बेहतरीन मैच देखने को मिलेगा। हालांकि बारिश होने और मैच रद्द होने की स्थिति में भी साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगा। 4 पॉइंट्स के साथ ही उसकी रनरेट भी ऑस्ट्रेलिया से ज़्यादा रहेगी और वो ग्रुप-बी की टॉप टीम रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post