AEU NEWS24

नागौर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दौर खत्म:तापमान हुआ स्थिर, मौसम विभाग ने 20 मार्च तक ड्राई रहने की संभावना जताई Reporting:- by = Aryan Sharma

 Reporting:- by = Aryan Sharma 


प्रदेश में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पिछले 5 दिन से नागौर में मौसम बदला हुआ है। इन दिनों रात में नागौर में जोरदार ठंडक का एहसास हो रहा है। सुबह-सुबह मद्दम हवाओं का दौर चल रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

हालांकि आज तेज धूप निकली है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी नागौर में ठंडी रातों का दौर जारी रहेगा। 20 मार्च तक मौसम ड्राई बना रहेगा, इसके बाद फिर तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना है। 

नागौर2 घंटे पहले



हालांकि आज तेज धूप निकली है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी नागौर में ठंडी रातों का दौर जारी रहेगा। 20 मार्च तक मौसम ड्राई बना रहेगा, इसके बाद फिर तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना है।

नागौर के गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज स्थित वेदर स्टेशन आज सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 15.5 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को आसमान में छितराए हुए बादलों की आवाजाही रही। रविवार शाम होते-होते तापमान में गिरावट होने लगी।

जयपुर मौसम केंद्र ने नागौर में आज तापमान स्थिर चलने की संभावना जताई है। बारिश की गतिविधियां अब थम चुकी हैं। अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दौर खत्म होने के बाद भी सुबह-शाम एक बार फिर ठंडक का एहसास होने लगा है। दिन में धूप के बावजूद रात में अच्छी-खासी ठंड पड़ रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post