अजमेर जिले की गेगल थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने और सरकारी वाहन पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। बता दें कि गांव कायमपुरा में होली पर झगड़ा करते 9 आरोपियों को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया था।
गेगल थाना प्रभारी सुमन के अनुसार- 14 मार्च को होली पर ग्राम कायमपुरा में दो पक्षों में लडाई -झगड़े की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शांति को भंग करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सरकारी वाहन में बैठाया और रवाना हुए। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। इस पर 9 नामजद आरोपी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने मामले में अन्य तीन आरोपियों बन्ना खान (42) पुत्र रेहमत खान निवासी चीता मोहल्ला, स्कूल के पास, हथाई, ग्राम कायमपुरा पुलिस थाना गेगल जिला अजमेर, शेरू खान (22) पुत्र नियामत खां निवासी चीता मोहल्ला, मानपुरा रोड, ग्राम कायमपुरा पुलिस थाना गेगल जिला अजमेर, सद्वाम खान (26) पुत्र सायर खां निवासी चीता मोहल्ला, हथाई के पास, कायमपुरा पुलिस थाना गेगल जिला अजमेर को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
