AEU NEWS24

बैंकों में 4 दिन काम नहीं होगा:दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, अब बुधवार से होगा काम

 


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान 24 व 25 मार्च को अजमेर के बैंककर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल से पहले शनिवार-रविवार यानी 22 व 23 मार्च को भी अवकाश रहेगा।

22 मार्च को इस महीने का चौथा यानी आखिरी शनिवार है। बैंकों में आखिरी शनिवार का अवकाश रहता है। इस तरह से 22 से 25 मार्च यानी चार दिनों तक लगातार बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा।

14 बैंकों की 90 ब्रांचों में कामकाज नहीं होगा, 3000 कर्मी रहेंगे हड़ताल पर

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि हड़ताल को लेकर गुरुवार को एसबीआई की मुख्य शाखा में बैंककर्मियों की बैठक आयोजित की जाएगी। 24 व 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत अजमेर जिले में पब्लिक सेक्टर के 14 बैंकों की करीब 90 ब्रांचों में कामकाज नहीं होगा। इन ब्रांचों के 3000 से अधिक बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post