AEU NEWS24

अजमेर में 7वीं की छात्रा से रेप:स्कूल से आते-जाते परेशान करता था, जबरन फोन दिया; पिता ने दर्ज करवाया मामला

 


अजमेर में 7वीं कक्षा की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी पर बेटी को परेशान करने और जबरदस्ती मोबाइल देकर बात करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर श्रीनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल से आते-जाते करता था परेशान

पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने शिकायत देकर बताया कि गांव का एक युवक उसकी पुत्री को स्कूल से घर आते-जाते समय परेशान करता है। बेटी परेशान होकर घर पर रो रही थी जिसे पूछने पर उसने बताया कि आरोपी से आए दिन परेशान कर रहा है।

डरा-धमका कर फोन भी दिया

बेटी ने यह भी बताया कि एक दिन उसे डरा धमका कर जबरदस्ती मोबाइल देकर दिया गया। आरोपी उसे एक मंदिर में ले गया और उसके साथ रेप किया था। आरोपी ने बेटी को धमकी भी दी की अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post