सबसे पहले जानिए- घटना की वजह मदनगंज के सीआई सुरेंद्र सिंह ने बताया- अजमेर रोड स्थित लजीज रेस्टोरेंट के ओनर गोपी टांक ने शुक्रवार देर रात मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
रिपोर्ट में गोपी टांक ने बताया- रेस्टोरेंट पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे गोपाल नाम का एक लड़का आया था। उसका पिछला कुछ हिसाब बाकी था। वह चुका रहा था। रेस्टोरेंट के बाहर गोपाल के कुछ दोस्त खड़े थे। आपस में बात कर रहे थे। बात करते हुए आपस में वे गाली-गलौज भी कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि ये रेस्टोरेंट है। यहां गाली-गलौज मत करो। दूर जाकर बात करो।
हमले में रेस्टोरेंट में रखे दो फ्रीज सहित सारा सामान बर्बाद हो गया।एक साथ 20 लड़कों ने धावा बोला रेस्टोरेंट के ओनर के टोकने पर लड़कों ने हंगामा शुरू कर दिया। धमकी देने लगे। महेंद्र गुर्जर नाम के एक लड़के ने देख लेने की धमकी दी। कुछ देर में वे चले गए। करीब 20 मिनट बाद 15 बाइकों पर करीब 20 लड़के आए। उन्होंने आते ही ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों और सरियों से रेस्टोरेंट पर धावा बोल दिया। रेस्टोरेंट के शीशे फोड़ दिए। दो फ्रिज सहित सारा सामान तोड़ दिया।
वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और जानकारी ली।वारदात के समय 5 ग्राहक मौजूद थे उस समय रेस्टोरेंट में 5 ग्राहक थे। मेरे समेत 7 कर्मचारी थे। अचानक अफरा-तफरी मच गई। हम सभी जान बचाकर भागे। वे लोग लगातार गाली-गलौज कर रहे थे और पत्थर बरसा रहे थे। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। उन्होंने जानलेवा हमला किया। वारदात करने के बाद सभी फरार हो गए। इसके बाद मदनगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे।


