AEU NEWS24

एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना किया:82 साल की बुजुर्ग महिला को गिरने से चोट लगी, दो दिन से ICU में भर्ती News:- by= Surendra Singh

 

दिल्ली एयरपोर्ट पर 82 साल की बुजुर्ग महिला को एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। वह इसके लिए एक घंटे तक इंतजार करती रहीं। फिर काफी दूर तक चलना पड़ा।

बाद में एयरलाइन के काउंटर के पास गिर गईं। गिरने से महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। लेकिन वहां मौजूद किसी भी स्टाफ ने मदद नहीं की। अब वे दो दिन से ICU में भर्ती हैं।

पोती ने बताया- टिकट में व्हीलचेयर देने की बात लिखी थी महिला की पोती, पारुल कंवर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से बेंगलुरु जाने के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी, जिसमें उनकी दादी के लिए एअरक्राफ्ट डोर तक व्हीलचेयर की विशेष मांग की थी। टिकट पर व्हीलचेयर की पुष्टि भी थी। लेकिन जब वे टर्मिनल 3 पहुंचे, तो एक घंटे इंतजार के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली।

होंठ से खून बहा, सिर और नाक पर चोटें आईं 

                          महिला दो दिनों से ICU में हैं और डॉक्टर उनके ब्रेन ब्लीड की आशंका जता रहे हैं।

महिला की पोती ने आरोप लगाया कि बाद में एक व्हीलचेयर आई और दादी को विमान में बैठा दिया गया, लेकिन सही मेडिकल चेकअप नहीं मिला। वह होंठ से बहते खून, सिर और नाक पर चोटों के साथ विमान में चढ़ीं।

फ्लाइट क्रू ने बर्फ की पट्टियां दीं और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डॉक्टर को बुलाया, जहां महिला के होंठों पर 2 टांके लगाए गए। अब वे ICU में हैं और डॉक्टर उनके ब्रेन ब्लीड की आशंका जता रहे हैं।

परिवार ने DGCA और एयर इंडिया में शिकायत दर्ज की है और अब कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

एअर इंडिया बोला- हमें इस घटना का दुख है एअर इंडिया ने कहा- हमें इस घटना का दुख है और हम महिला के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। हम मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द जानकारी साझा करेंगे।

----------------------------------

एअर इंडिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़े...

एअर इंडिया ने पायलट ट्रेनर को नौकरी से निकाला: 10 पायलटों को ड्यूटी से हटाया; गलत ट्रेनिंग देने का आरोप 

एअर इंडिया ने बुधवार को एक पायलट ट्रेनर को बर्खास्त कर दिया। उसके अंडर ट्रेनिंग लेने वाले 10 पायलटों को भी ड्यूटी से हटा दिया है। एअर इंडिया ने यह फैसला एक व्हिसलब्लोअर की शिकायत के बाद लिया। उसने आरोप लगाया था कि सिम्युलेटर पायलट ट्रेनर ने पायलटों को सही तरीके से ट्रेनिंग नहीं दी। एअर इंडिया ने कहा, व्हिसलब्लोअर के आरोपों की जांच की गई। इसमें आरोपों को सही पाया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post