AEU NEWS24

दर्दनाक हादसा; वाहन ने कांस्टेबल को कुचला, मौके पर हुई मौत, जयपुर जाने के लिए बस का कर रहा था इंतजार

 

नीमराणा फ्लाईओवर समीप सोमवार को जयपुर हाईवे पर जयपुर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े पुलिस कांस्टेबल को अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी।


 नीमराणा(अलवर)। नीमराणा फ्लाईओवर समीप सोमवार को जयपुर हाईवे पर जयपुर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े पुलिस कांस्टेबल को अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी। कांस्टेबल की टायर के नीचे आकर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल जयपुर के ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में तैनात था।

पुलिस ने बताया कि सांसेड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल मोहित यादव सोमवार दोपहर करीब एक बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नीमराणा फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन पर जयपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। कांस्टेबल का सिर वाहन के टायर से कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post