कार की तलाशी लेने पर पुलिस को अंदर इतना कैश मिला जिसे देख वो भी हैरान रह गई। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कार सवार युवक यह कैश गुरुग्राम से लेकर नोएडा जा रहा था। लेकिन इतनी बड़ी रकम के कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने पैसे जब्त कर लिए। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब्त रकम को बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, इनकम टैक्स विभाग इस बात की जांच करेगा कि यह पैसा किसका था और इसका स्रोत क्या है। पूछताछ में पता चला कि कार सवार युवक पैसों को नोएडा ले जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार कार के अंदर 500 के नोटों की गड्डियां मिली। पहले उन्होंने इसे खुद गिनने की कोशिश की। लेकिन कैश इतना ज्यादा था कि इससे गिनने में बहुत ज्यादा समय लग रहा था। ऐसे में पुलिस ने नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगवाई। इस दौरान नोट गिनते समय मशीनें भी गर्म हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक ये कैश कहां से लाया और कहां लेकर जा रहा था ये तो पता चल गया है, लेकिन ये पैसा था किसका इसकी जांच की जा रही है।
Tags
गुरुग्राम
