AEU NEWS24

आशुतोष शर्मा की धमाल ने किया दिल्ली के लिए कमाल, कैसे चूकी ऋषभ पंत की नई टीम

 

पिछले सीज़न में मिचेल मार्श और ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे और इस बार दोनों लखनऊ की टीम के साथ हैं.

दोनों ने इस साल की शुरुआत सोमवार को अपने पुराने फ्रेंचाइजी के ख़िलाफ़ मैच से की.

लेकिन पंजाब से दिल्ली पहुँचे आशुतोष शर्मा ने नई टीम के साथ उनके आगाज़ के मज़े को किरकिरा कर दिया.

पिछले साल पंजाब के साथ उनका सीज़न उतार-चढ़ाव वाला रहा था. कई बार आशुतोष अपनी टीम को जिताने में चूके थे. सोमवार को मैच के बाद आशुतोष ने कहा कि उन्होंने पिछले सीज़न से बहुत कुछ सीखा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post