जालंधर में 'द चर्च ऑफ़ ग्लोरी एंड विज़डम' के संस्थापक पास्टर बजिंदर सिंह विवादों में घिर गए हैं. पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ एक महिला से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है.
पास्टर बजिंदर सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और अपने ख़िलाफ़ लगे आरोपों का पुरज़ोर खंडन किया है.
कपूरथला में दर्ज एफ़आईआर में महिला ने कहा है कि वह साल 2017 में बजिंदर सिंह के चर्च की टीम में शामिल हुई थीं.
एफ़आईआर में ये आरोप लगाया गया है कि साल 2022 में अभियुक्त ने पीड़िता से छेड़छाड़ शुरू कर दी और कई बार गलत मेसेज भी भेजे.
Tags
Crime
