सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे जिसके बाद उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर एक तबके ने नफ़रती बयानबाज़ी भी की
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने दो क्लोज़र रिपोर्ट दाख़िल कर दी हैं. इन रिपोर्टों में अभिनेता की मौत के मामले में किसी साज़िश से इनकार किया गया है.
ग़ौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे जिसके बाद उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर एक तबके ने नफ़रती बयानबाज़ी की थी.
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने क्लोज़र रिपोर्ट की तारीफ़ की है और सीबीआई को "सभी एंगल से मामले की गहन जांच करने" के लिए शुक्रिया कहा है.
पहली क्लोज़र रिपोर्ट सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली उनके पिता की शिकायत के आधार पर, जबकि दूसरी रिपोर्ट अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की सुशांत की बहनों के ख़िलाफ़ दर्ज शिकायत के आधार पर पेश की गई है.
Tags
Bollywood
