AEU NEWS24

नव संवत्सर पर दीपदान और शोभायात्रा में राजपूत समाज करेगा सहयोग

 

ब्यावर |श्री राजपूत सभा संस्थान जिला ब्यावर कार्यकारिणी की बैठक मसूदा रोड़ स्थित श्री करणी गार्डन में संस्थान अध्यक्ष अजीत सिंह चांदारुण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य महासचिव नगेन्द्रपाल सिंह जालिया ने बताया कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राष्ट्र के अपराजित योद्धा महाराणा सांगा पर दिए गए बयान की घोर निंदा करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ से तत्काल निलंबित करने की मांग की गई। साथ ही बैठक में कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर 29 और 30 मार्च को हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति, ब्यावर के तत्वावधान में आयोजित दीपदान व शोभा यात्रा में राजपूत समाज के द्वारा पूर्ण सहयोग करने का निर्णय लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post