AEU NEWS24

Heatwave Alert: देशवासियों पर पड़ने वाली है दोहरी मार, बढ़ेगी बिजली की खपत, ऊधर गर्मी भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार

Heatwave Alert: भारत 2025 में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने वाली है। भीषण गर्मी की वजह से बिजली की खपत भी बढ़ने वाली है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार 10 प्रतिशत बिजली की अधिक मांग बढ़ने वाली है।
            इस बार पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

Heatwave Alert: भारत में इस बार भीषण गर्मी और लू परेशान करने वाली है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस गर्मी में बिजली की अधिकतम मांग में 9 से 10 प्रतिशत की वृद्धि के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि देश में और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। पिछले साल बिजली की अधिकतम मांग 30 मई को 250 गीगावाट (GW) को पार कर गई थी, जो अनुमानों से 6.3 प्रतिशत अधिक थी। जानकारों का कहना है कि बढ़ती गर्मी की वजह एसी और वातानुकुल के दूसरे उपायों का इस्तेमाल भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ोतरी हो रही है।

घरेलू बिजली की मांग सबसे ज्यादा
वर्तमान में उद्योग, घर और कृषि भारत की कुल बिजली खपत का क्रमशः 33 प्रतिशत, 28 प्रतिशत और 19 प्रतिशत हिस्सा हैं। दिल्ली स्थित थिंक टैंक काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर में वरिष्ठ कार्यक्रम प्रमुख दिशा अग्रवाल के अनुसार, पिछले एक दशक में घरेलू बिजली की मांग सबसे तेजी से बढ़ी है।
घरेलू बिजली खपत का हिस्सा 2012-13 में 22 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 25 प्रतिशत हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वृद्धि का श्रेय आर्थिक विकास और बढ़ते तापमान के कारण शीतलन की बढ़ती ज़रूरत को दिया जा सकता है।

40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ी एयर कंडीशनर की बिक्री
अग्रवाल ने कहा कि 2024 की गर्मियों में रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच रूम एयर कंडीशनर की बिक्री में साल-दर-साल 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि भारत को अब लंबे समय तक चलने वाली गर्मी और 9-10 प्रतिशत की पीक बिजली मांग वृद्धि के लिए तैयार रहना होगा। विश्लेषण से पता चलता है कि यह पीक मांग केवल कुछ समय के लिए ही रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post