Neha Kakkar Cried At Melbourne Concert: सिंगर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो उनके मेलबर्न कंसर्ट का है जहां लाइव परफॉर्मेंस के दौरान नेहा बुरी तरह रोती नजर आईं. दरअसल सिंगर अपने शो के लिए तीन घंटे देरी से पहुंची थीं जिसकी वजह से ऑडियंस सिंगर पर भड़क गई और उन्हें वापस जाने लिए कहने लगी.
नेहा कक्कड़ के तीन घंटे देरी से पहुंचने पर भी ऑडियंस में कुछ लोगों ने उनके लिए हूटिंग की. लेकिन बाकी लोग सिंगर पर नाराज होते दिखे. हालांकि नेहा ने फैंस से अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी, लेकिन भारती विरोध के बाद वे स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं.
'ये इंडियन आइडल नहीं है. आप बच्चों के सामने...'
बता
दें कि नेहा कक्कड़ की माफी के बाद भी ऑडियंस उनपर भड़कती नजर आई. वायरल
वीडियो में ऑडियंस में से एक शख्स की आवाज आती है- 'वापस जाओ, अपने होटल
में आराम करो.' दूसरा शख्स कहता है- 'ये इंडिया नहीं है, आप ऑस्ट्रेलिया
में हैं.' एक और आवाज आती है- 'हम तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं.' इसके
अलावा एक शख्स ने कहा, 'बहुत अच्छी एक्टिंग. ये इंडियन आइडल नहीं है. आप
बच्चों के सामने परफॉर्म नहीं कर रही हैं.'
