AEU NEWS24

Rajasthan Crime: सोशल मीडिया पर क्यों उठी भीलवाड़ा SP को बर्खास्त करने की मांग? जानें क्या है पूरा मामला

 

 
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की बिजोलिया थाना पुलिस इन दिनों गंभीर आरोप लगने के कारण विवाद में है. पूरा मामला दलित युवकों को बिना वजह हिरासत में रखने और उनके कपड़े उतरवाकर मारपीट करने से जुड़ा हुआ है. लेकिन SHO लोकपाल सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उनका कहना है कि हमने तीनों युवकों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. हमने तीनों आरोपियों का मेडिकल भी कराया. इसके सभी दस्तावेज मौजूद हैं. मारपीट के आरोप गलत हैं. सभी पुलिस अफसर को इस बात की जानकारी दे दी है.

प्राइवेट पार्ट के आसपास के बाल उखाड़ने का आरोप

भील समाज के तीन युवकों को बिजोलिया थाना पुलिस ने 12 फरवरी को हिरासत में लिया और उनके साथ थाने के परिसर में अमानवीय हरकतें की. युवकों का आरोप है कि पुलिस पर उनके प्राइवेट पार्ट के आसपास के बालों को उखाड़ दिया. अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, और भीलवाड़ा एसपी को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है. उधर मारपीट और मानवीय कृत के आरोपी के बीच दलित संगठनों ने 18 फरवरी को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया है. मगर मामले में अब तक कोई जांच नहीं हुई है.

 

Post a Comment

Previous Post Next Post