ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तान बनाए गए स्टीव स्मिथ ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. उन्होंने मंगलवार को दुबई में भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद यह फैसला लिया.
इस मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और बड़ा झटका स्टीव स्मिथ ने दिया। स्टीव स्मिथ ने वनडे से संन्यास ले लिया। हालांकि, वह टेस्ट और टी20I में खेलते हुए नजर आएंगे।
स्टीव स्मिथ ने न्यूज एजेंसी AEUNEWS24 से बातचीत में कहा कि यह शानदार सफर रहा और मैंने हर एक मिनट का आनंद लिया। बहुत सारे अद्भुत समय और अद्भुत यादें रही हैं। दो विश्व कप जीतना एक बड़ा आकर्षण था। साथ ही कई शानदार टीम-साथियों ने भी इस जर्नी को शेयर किया।
Tags
खेल
