अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने महिलाओं को लालच देकर गहने उतरवाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं को लालच देकर धोखाधड़ी करने का प्रयास कर रहा था इस दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पूर्व में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में वारदात करना कबूल किया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
महिलाओं को झांसा देकर गहने उतरवा देता
क्लॉक टावर प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ASI रामबाबू और उनकी टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान बाजार में महिलाओं के साथ लालच देकर धोखाधड़ी करने का एक युवक प्रयास कर रहा था। जिसे डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की गई जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने अन्य दो दिल्ली निवासी साथियों के साथ महिलाओं को बहला-फुसलाकर पैसे का लालच देकर गहने उतरवाता है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली निवासी राहुल गुजराती (26) पुत्र हेमराज गुजराती को गिरफ्तार किया है।
शहर में कई वारदात कर चुका
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राह चलती अकेली वृद्ध महिलाओं को पैसे का लालच देकर भीड़ से थोड़ा साइड में ले जाकर गैंग के दो सदस्य द्वारा नकली नोटों की गद्दी देकर गहन उतरवाता और बाद में फरार हो जाते हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी गैंग के साथ शहर के गंज, कोतवाली, अलवर गेट और किशनगढ़, ब्यावर, नसीराबाद थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया है। पुरी पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है।