AEU NEWS24

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज तड़के एक बड़ा हादसा 4 मंजिला बिल्डिंग: 4 लोगों की मौत,

 Delhi Building Collapsed: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। चार मंजिला इमारत ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए है। हादसे की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव अभियान चला […]


Delhi Building Collapsed: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। चार मंजिला इमारत ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए है। हादसे की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। यह इमारत कैसे गिरी, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

14 लोग अस्पताल में भर्ती

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान चांदनी, दानिश, रेशमा और नावेद के रूप में की गई है। अभी तक 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है जिनमें से 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे होने की संभावना है। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं, राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

चार लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने कहा है कि घटना सुबह 3 बजे हुई। 18 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई। यह चार मंजिला इमारत थी। बचाव अभियान जारी है। 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।

दिल्ली सहित कई राज्यों में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया था। शुक्रवार रात को भारी बारिश और आंधी-तूफान कई जगह नुकसान की खबरे सामने आई। एक घटना में पिछले हफ्ते धूल भरी आंधी के दौरान मधु विहार पुलिस स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

18 लोगों को किया रेस्क्यू

घटना के बारे में जानकारी देते हुए डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि उनको सुबह करीब 3 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि पूरी इमारत ढह गई है। मलबे में लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ और दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने में जुटी हुई है। अभी तक 18 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post