AEU NEWS24

पाकिस्तान को खाली करना ही होगा PoK, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताते हुए कहा था कि हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं।

 भारत ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के टू नेशन थ्योरी और कश्मीर को लेकर दिए बयान पर पटलवार करते हुए कहा है कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है। इस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। पाक को पीओके हर हाल में खाली करना पड़ेगा।

चोकसी पर मिलकर किया जा रहा काम

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर जायसवाल ने कहा, हमारे प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। हम उसके प्रत्यर्पण पर बेल्जियम पक्ष के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत 13,500 करोड़ रुपए के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में चोकसी को भारत लाने की कोशिश कर रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान की टू नेशन थ्योरी 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद खारिज हो चुकी थी। मुनीर ने बुधवार को कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताते हुए कहा था कि हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति और सोच अलग है। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post