40 झांकियों में झलका जैन दर्शन, पहली बार 41 साधु-साध्वियां साथ चले
अहिंसा पर्व महावीर जयंती के मौके पर जैन समाज की ओर से गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। 40 झांकियों के साथ 3 किमी लंबी शोभायात्रा निकली। इसकी शुरुआत केसरगंज स्थित दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर से हुई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली।
शोभायात्रा में स्वर्ण रथ समेत कुल 13 रथ आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में 40 से ज्यादा झांकियां शामिल की गई। हर झांकी में जैन दर्शन झलका। इनमें 24 तीर्थंकरों का तप और उनके संदेशों में सद्भाव, त्याग, अहिंसा के संदेश दिए गए।
हर झांकी के साथ महिलाओं को ही तख्तियों पर संदेश प्रदर्शित करने की जिम्मेदारी सौंप गई थी। पहली बार शोभायात्रा में एक साथ 41 साधु-साध्वियां शामिल हुए। महिलाएं केसरिया परिधान और पुरुष सफेद वस्त्र पहनकर शामिल हुए।
(इनपुट- सुरेन्द्र सिंह, अजमेर)




