आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से शहर में युवा वाहन के साथ स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। इसके विरुद्ध अजमेर एसपी वंदिता राणा की ओर से सभी थाना अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अजमेर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने कार से स्टंट करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो को भी जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
स्कॉर्पियो पर स्टंट कर रहा था
थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया था। जिसमें स्कॉर्पियो कार के साथ एक युवक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो को लेकर जांच की गई तो वीडियो आदर्श नगर थाना क्षेत्र का पाया गया।
युवक को गिरफ्तार कियामामले में टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए परबतपुरा निवासी फतेह सिंह (26) को गिरफ्तार किया है। जिसकी कार को भी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंट कर उसके वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए थे ताकि वह फॉलोवर्स और दोस्तों में भी रुतबा बढ़ा सके।


