India vs. Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों देशों में युद्ध छिड़ सकता है। आइए नज़र डालते हैं कि दोनों देशों की सेना में किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर है।
बॉर्डर पर बढ़ रहा तनाव, क्या होगा युद्ध?
भारत और पाकिस्तान के बीच LOC पर भी तनाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान की तरफ से सीज़फायर का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसका जवाब भारतीय सेना भी दे रही है। पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही इस बात का डर सता रहा है कि भारत कभी भी पीओके (PoK) पर हमला कर सकता है। इसी वजह से पाकिस्तान की आर्मी, एयरफोर्स और नेवी भी अलर्ट मोड पर है और साथ ही सरफेस-टू-सरफेस मिसाइल की भी टेस्टिंग की जा रही है। भारत ने भी कुछ मिसाइलों की सफल टेस्टिंग की है और आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) को भी अरब सागर में तैनात कर दिया है। भारतीय सेना भी पूरी तरह से तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होगा या नहीं, फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन जिस तरह से दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ रही है, वो युद्ध की ओर ही इशारा कर रही है।
