अजमेर, वैषाली नगर। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैषाली नगर स्थित हेमू कॉलोनी पार्क में पिछले एक वर्ष से नियमित रूप से नि:शुल्क योग अभ्यास कराया जा रहा है। खास बात यह है कि इस योग शिविर में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता, जिसके कारण क्षेत्र के विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिदिन उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
सुबह के समय आयोजित होने वाले इस योग सत्र में पुरुष, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और युवा बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। योग प्रशिक्षकों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से संचालित यह पहल अब क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुकी है।
प्रतिभागियों का कहना है कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। एक वर्ष पूरा होने पर योग साधकों ने इस सामूहिक प्रयास को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि बिना किसी शुल्क के चल रहा यह योग अभियान समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। आने वाले समय में अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की योजना है।